फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   General Elections: Manju Verma seen on stage during NDA candidate Giriraj Singh's rally in Begusarai

गिरिराज सिंह के मंच पर दिखीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, जमानत पर हैं जेल से बाहर

Sun, 31 Mar 2019 09:11 AM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आसिम खान Updated Sun, 31 Mar 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
General Elections: Manju Verma seen on stage during NDA candidate Giriraj Singh's rally in Begusarai
गिरिराज सिंह के साथ मंच पर मौजूद मंजू वर्मा - फोटो : ANI

बिहार की पूर्व कल्याण मंत्री मंजू वर्मा केंद्रीय मंत्री और एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह के साथ मंच साझा करती नजर आईं। नवादा के बजाय बेगूसराय से टिकट दिए जाने पर नाराज चल रहे गिरिराज सिंह आखिरकार बेगूसराय से ही चुनाव लड़ने के लिए राजी हो गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गिरिराज शनिवार को बेगूसराय में चुनाव रैली कर रहे थे तो उनके साथ मंच पर मंजू वर्मा भी मौजूद थीं। बता दें कि मंजू इस समय आर्म्स एक्ट मामले में जमानत पर हैं। जबकि उनके पति चंदेश्वर वर्मा अभी भी जेल में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि पटना उच्च न्यायालय ने मार्च में बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को अवैध हथियार रखने से संबंधित मामले में जमानत दे दी थी, जो कि मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले से जुड़ा एक अपराध है। जस्टिस दिनेश कुमार सिंह ने उनकी याचिका पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद वर्मा को जमानत दी। 


मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले की जांच के तहत सीबीआई के छापे के दौरान उनके घर से कारतूस बरामद होने के मामले में पिछले साल 20 नवंबर से बेगूसराय जेल में रखा गया था। सीबीआई ने 18 अगस्त, 2018 को बेगूसराय जिले के अर्जुन टोला गांव में उनके घर से 50 कारतूसों की बरामदगी की थी। 

इसके लिए मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। वर्मा ने 8 अगस्त को सामाजिक कल्याण मंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था, आरोप था कि उनके पति का ब्रजेश ठाकुर से संबंध है, जो मुजफ्फरपुर में आश्रय गृह चलाता था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed