{"_id":"67fb9e7dc8f4a652ed02b8a3","slug":"bihar-news-thieves-broken-donation-box-in-temple-stolen-huge-amount-aurangabad-today-news-bihar-police-gaya-news-c-1-1-noi1244-2829961-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा, सूर्य मंदिर के दानपेटी को तोड़कर पैसा उड़ाया; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा, सूर्य मंदिर के दानपेटी को तोड़कर पैसा उड़ाया; पुलिस जांच में जुटी
Sun, 13 Apr 2025 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 05:02 PM IST
सार
Bihar: सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो गर्भगृह का ताला और दान पेटी टूटी हुई मिली। इसके बाद घटना की सूचना मंदिर प्रबंधन समिति और बड़ेम थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिमरन राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।
विज्ञापन
इसी मंदिर में हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ेम थाना क्षेत्र के कंकेर गांव स्थित लक्ष्मी नारायण सह सूर्य मंदिर में अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में दाखिल हुए और वहां रखी दान पेटी को तोड़कर 3 लाख 23 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजयकांत सिंह ने बताया कि 4 से 9 मार्च तक जियर स्वामी जी महाराज की देखरेख में मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया था। यज्ञ समाप्ति के बाद 7 अप्रैल को पूरे खर्च का हिसाब किया गया, जिसमें 3.23 लाख रुपये शेष बचे। समिति के निर्णय के अनुसार इस राशि को दान पेटी में रखकर गर्भगृह में सुरक्षित किया गया था।
विज्ञापन
मंदिर की चाबी चोरी कर रची गई थी साजिश
विजयकांत सिंह ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार की दो चाबियां थीं, जो उन्हीं के पास रहती थीं। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले चाबी चुराई, फिर मुख्य द्वार खोलकर गर्भगृह का ताला तोड़ा और दान पेटी में रखी रकम चुरा ली। वारदात के बाद चोरों ने मुख्य द्वार को पुनः बंद कर दिया, जिससे किसी को शक न हो।
विज्ञापन
पढ़ें: विरोध में सड़कों पर उतरीं मुस्लिम महिलाएं, डिप्टी मेयर बोलीं- सरकार मुसलमानों को टारगेट कर रही
सुबह पूजा के समय खुला चोरी का राज
रविवार सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो गर्भगृह का ताला और दान पेटी टूटी हुई मिली। इसके बाद घटना की सूचना मंदिर प्रबंधन समिति और बड़ेम थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिमरन राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया।
मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर बड़ेम थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने एसडीपीओ (सदर)-1 संजय पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। टीम को शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसआईटी घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही तकनीकी अनुसंधान, आसूचना संकलन और मानव खुफिया तंत्र के माध्यम से चोरों की पहचान में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।