फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News hardcore Naxalite was absconding after dodging Aurangabad police for 15 years caught by police

Bihar News: पुलिस को 15 साल से चकमा देते फरार चल रहा था हार्डकोर नक्सली, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Wed, 30 Apr 2025 08:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 08:44 PM IST
सार

Naxalite Arrested: पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नक्सली पिछले 15 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Bihar News hardcore Naxalite was absconding after dodging Aurangabad police for 15 years caught by police
पुलिस और गिरफ्तार नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में नक्सलियों के सफाए को लेकर चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली विकास यादव उर्फ जनार्दन यादव उर्फ सिद्धनाथ यादव गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का निवासी है। पुलिस विभिन्न मामलों में उसे पिछले 15 साल से सरगर्मी से तलाश रही थी।

विज्ञापन


दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार ऋषिराज ने बुधवार शाम बताया कि हार्डकोर नक्सली को पुलिस पिछले 15 साल से तलाश रही थी। वह पुलिस को लगातार चकमा देते फिर रहा था। उसे गुप्त सूचना पर दादर गांव में देवी स्थान के पास से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिथिला और मगध संस्कृति को एक करने के लिए निकाली 70 किमी लंबी यात्रा, आठ साल से हो रहा आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मामलों में थी पुलिस को तलाश

एसडीपीओ ने बताया कि विकास यादव गोह, रफीगंज और मदनपुर प्रखंड में नक्सली गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। उसका अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है। उस पर गोह थाना में कांड संख्या-85/14,48/10, 01/13, बंदेया थाना में कांड संख्या-12/17, गोह थाना में ही कांड संख्या-20/11 59/09, 04/11, रफीगंज थाना में कांड संख्या-95/04, उपहारा थाना में कांड संख्या-45/10, मदनपुर थाना में कांड संख्या-192/2000 एवं मदनपुर थाना में कांड संख्या-166/08 दर्ज है। इसके अलावा नक्सली ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष यह भी स्वीकार किया है कि उस पर औरंगाबाद एवं गया जिले समेत करीब 20-22 मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: 'हमें खुश करो, तुम्हें कोई कुछ नहीं बोलेगा, चाहे जब आओ-जाओ', स्वास्थ्यकर्मी का अस्पताल अधीक्षक पर आरोप

इन मामलों के अलावा नक्सली के विरुद्ध दर्ज अन्य कांडों का भी पता लगाया जा रहा है। हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने वाली पुलिस के छापेमारी दल में बंदेया थानाध्यक्ष सूरज कुमार, अपर बंदेया थानाध्यक्ष कृष्णा राय, प्रपुअनि मोहित कुमार और अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed