फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News Gaya hospital superintendent used to do obscene acts talk dirty to health worker case registered

Bihar: 'हमें खुश करो, तुम्हें कोई कुछ नहीं बोलेगा, चाहे जब आओ-जाओ', स्वास्थ्यकर्मी का अस्पताल अधीक्षक पर आरोप

Wed, 30 Apr 2025 03:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 03:47 PM IST
सार

Prabhavati Hospital Superintendent Molestation Case: बिहार में एक अस्पताल अधीक्षक द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मी से अश्लील हरकत और गंदी बातें करने का मामला सामने आया है। फिलहाल, महिला स्वास्थ्य कर्मी ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन
Bihar News Gaya hospital superintendent used to do obscene acts talk dirty to health worker case registered
प्रभावती अस्पताल, गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गया जिले के प्रभावती अस्पताल अधीक्षक द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अश्लील हरकत और गंदी बातें करने का मामला सामने आया है। फिलहाल, महिला थाने में आरोपी अधीक्षक के खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, महिला थाने में मामला आने के बाद आरोपी अस्पताल अधीक्षक फरार हो गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, गया शहर में प्रभावती अस्पताल के अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी पर प्रभावती अस्पताल की महिला स्वास्थ्य कर्मी ने अश्लील और गंदी बात करने का आरोप लगाया है। साथ ही उनकी बात नहीं मानने पर अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़िता ने गया जिले के महिला थाने में आरोपी अस्पताल अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रभावती अस्पताल के आरोपी अधीक्षक डॉक्टर सत्येंद्र चौधरी फरार हो गए हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी अधीक्षक न तो अस्पताल आ रहे हैं और न ही अपने आवास पर है। कार्रवाई की डर से भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: युवक की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने चैंबर में बुलाकर करते थे गंदी बातें
वहीं, पीड़िता ने बताया कि प्रभावती अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी के रूप में कार्यरत हूं। पिछले कई महीने से प्रभावती अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर सत्येंद्र चौधरी मुझे हर दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। बिना कारण के हमें अपने चैंबर में बुलाकर कहते थे, तुम खुश कर दो, तुम्हें प्रभावती अस्पताल में कोई कुछ नहीं बोलेगा। तुम जब चाहो, अस्पताल आओ और जब चाहो चली जाओ। जब मैं इसका विरोध करती थी तो मुझे गाली-गलौज और धमकी देते थे।

यह भी पढ़ें: नशे में धुत प्रधानाध्यापक को पुलिस ने स्कूल से किया गिरफ्तार, बेंच-डेस्क और चावल बेचने का आरोप

इसी क्रम में आरोपी अधीक्षक हमें कई बार अश्लील और गंदी बातें करते थे। जब नहीं मानी और शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि जिसको कहना है कह दो। हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है। हमें कुछ नहीं होगा। पीड़िता ने बताया कि इस हरकत से हम मानसिक रूप से बीमार हैं। महिला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी अधीक्षक के खिलाफ पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed