फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Gaya news : Girl kidnapped in Gaya Bihar Police investigation crime news in hindi

Bihar News : 50 हजार की इनामी महिला अपराधी गिरफ्तार, 8 साल से चल रही थी फरार

Wed, 19 Mar 2025 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Mar 2025 09:01 PM IST
सार

Bihar Police :  बिहार पुलिस ने 50 हजार की इनामी महिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। उस पर एक महिला की ही हत्या का आरोप है और वह लगातार 8 वर्षों से फरार चल रही थी। अब पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar Gaya news : Girl kidnapped in Gaya Bihar Police investigation crime news in hindi
पुलिस के साथ गिरफ्तार महिला अपराधी खुशबू कुमारी

विस्तार

गया में आठ साल से फरार चल रही पचास हजार रुपए की इनामी महिला अपराधी को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस महिला अपराधी की लंबे समय से तलाश थी, जो हत्याकांड के मामले में वांछित थी। गया पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अतरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी महिला खुशबू कुमारी को गिरफ्तारी कर लिया गया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
विज्ञापन


इस संबंध में अतरी थाना की पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला आठ साल पूर्व निमचक बथानी थाना क्षेत्र के टुल्की बिगहा गांव में एक महिला की दो अपराधियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। उस दौरान हत्या कांड में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन आरोपी महिला खुशबू कुमारी फरार हो गई थी। उसके बाद आरोपी महिला की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी थी। गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने आरोपी महिला पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला अतरी थाना के कतलपुरा गांव में देखी गई। उसके बाद अतरी थाना की पुलिस ने योजना बनाकर छापेमारी करने कतलपुरा गांव पहुंची तो महिला सिपाही को देखकर भागने लगी। महिला पुलिस ने दौड़ कर आरोपी महिला खुशबू कुमारी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अब आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इतने वर्षों तक उसने कहां-कहां पनाह ली थी। किन-किन लोगों ने उसकी मदद की थी। हालांकि पुलिस पुछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मालूम हो कि निमचक बथानी थाना में 6 दिसंबर 2017 को पीड़ित उपेंद्र कुमार ने पत्नी की हत्या का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि पूर्व से चली आ रही विवाद के कारण दो लोगों के साथ मिलकर आरोपी खुशबू कुमारी ने मेरी पत्नी की हत्या की है। थाने की पुलिस ने भादवि की धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed