फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bhutahi river culvert washed away third time within 10 days imamganj villages cut off today bihar news

Bihar News: 10 दिन की पुलिया, तीसरी बार बह गई; हर बारिश में टूटता संपर्क, कब मिलेगा स्थायी समाधान?

Wed, 19 Aug 2026 04:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 04:24 PM IST
सार

गयाजी के इमामगंज प्रखंड की मंझौली पंचायत में भुतही नदी पर महज 10 दिन पहले बनाई गई अस्थायी पुलिया तेज बहाव में तीसरी बार बह गई। इससे एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया और ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्थायी पुल की मांग की।

विज्ञापन
bhutahi river culvert washed away third time within 10 days imamganj villages cut off today bihar news
इमामगंज की भुतही नदी पर तेज बहाव में तीसरी बार बह गई पुलिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी जिले के मंझौली पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। भुतही नदी पर महज 10 दिन पहले ह्यूम पाइप के सहारे बनाई गई पुलिया हल्की बारिश के बाद नदी के तेज बहाव में तीसरी बार बह गई। इसके चलते एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है और ग्रामीणों को आवागमन में फिर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

तीसरी बार बह गई पुलिया
इमामगंज प्रखंड की मंझौली पंचायत स्थित भुतही नदी पर बनाई गई अस्थायी पुलिया एक बार फिर पानी के तेज बहाव को नहीं झेल सकी। ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष पुलिया का तीन बार निर्माण किया गया, लेकिन हर बार पहली ही बारिश में यह बह गई। महज 10 दिन पहले तैयार की गई पुलिया के टूट जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


एक दर्जन गांवों का संपर्क टूटा
पुलिया बहने के बाद निजामडीह, जिरवातरी उमान, मल्लाह जोत, बाघा डावर और कलामी समेत एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। ग्रामीणों को जरूरी काम, बाजार, अस्पताल और स्कूल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर बार स्थायी समाधान के बजाय अस्थायी मरम्मत कर पुलिया तैयार कर दी जाती है। बारिश शुरू होते ही वही पुलिया बह जाती है और लोगों की परेशानी फिर बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शुरुआत से ही मजबूत और तकनीकी मानकों के अनुरूप निर्माण कराया जाता तो बार-बार सरकारी राशि खर्च करने की नौबत नहीं आती।

बारिश के बाद बढ़ा नदी का बहाव
स्थानीय निवासी डॉ. कृष्ण प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बाद भुतही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। तेज बहाव के कारण ह्यूम पाइप के सहारे बनाई गई पुलिया टिक नहीं सकी और तीसरी बार बह गई। उन्होंने कहा कि हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।



ये भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव को किया गया रिहा, राजद ने की कार्यकर्ताओं से अपील- शांतिपूर्ण तरीके से दफ्तर जाएं

स्थायी पुल की मांग तेज
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भुतही नदी पर मजबूत और स्थायी पुल बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि हर साल अस्थायी पुलिया बनाकर सरकारी धन खर्च किया जाता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। लोगों का कहना है कि जब तक स्थायी पुल का निर्माण नहीं होगा, तब तक हर मानसून में गांवों का संपर्क टूटता रहेगा और ग्रामीणों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed