फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   An old dilapidated wall collapsed on the woman

Bihar News: महिला पर भरभरा कर गिरी पुरानी जर्जर दीवार, दबकर हुई मौत; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Sun, 15 Dec 2024 04:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Dec 2024 04:20 PM IST
सार

Bihar News: औरंगाबाद में ईंट की पुरानी दीवार के गिरने से एक महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद उक्त महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

विज्ञापन
An old dilapidated wall collapsed on the woman
महिला पर भरभरा कर गिरी पुरानी जर्जर दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद शहर के शाहपुर पोखरा मुहल्लें में रविवार को ईंट की पुरानी दीवार के गिरने से चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शाहपुर पोखरा मुहल्ला निवासी उदय चौधरी की पत्नी रेशमी देवी (45) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराने औरंगाबाद सदर अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि रेशमी देवी रविवार की सुबह अपने घर के पास गिरी हुई गिट्टी (स्टोन चिप्स) को उठाकर दूसरे स्थान पर रख रही थी।
विज्ञापन


उसी स्थान पर ईंट की एक पुरानी दीवार जर्जर हालत में थी। गिट्टी उठाने के दौरान ही वह ईंट की जर्जर दीवार अचानक से भरभराकर महिला पर जा गिरी, जिससे दबकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी सी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह ईंट की गिरी हुई दीवार के मलबें को हटाकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद महिला को लेकर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन शव से लिपटकर फफक-फफक कर रोने लगे। परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल का परिसर दहल उठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed