फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gandhi Maidan reopened for public

धमाकों का गवाह गांधी मैदान जनता के लिए खुला

Tue, 05 Nov 2013 04:55 PM IST
अमर उजाला, पटना
अमर उजाला, पटना Updated Tue, 05 Nov 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Maidan reopened for public
बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। ऐसा कहा गया है कि मैदान बिल्कुल सुरक्षित है और लोग बेझिझक इस मैदान में आ-जा सकते हैं।
विज्ञापन


पटना के जिला प्रशासक सरवन कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि 27 अक्तूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान इस मैदान में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे।
विज्ञापन


इस हादसे में सात लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए। तब से यह मैदान आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन अब प्रशासन ने इसे खोल दिया है। सुरक्षा एजेंसी एनएसजी, सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जांच-पड़ताल करने के बाद इसे सुरक्षित घोषित किए जाने पर ही ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए मैदान पूरी तरह से सुरक्षा एजेंसियों की निगारानी में रहेगा। सुरक्षा अधिकारी सतर्क रहेंगे और समय-समय पर मैदान में सर्च अभियान चलाते रहेंगे।  

कभी बांकीपुर लॉन नाम से लोकप्रिय रहे गांधी मैदान में स्वतंत्रता से पहले से ही राष्ट्रीय नेता व मंत्री लोग सार्वजनिक सभाएं करते रहे हैं। वर्ष 1938 में मोहम्मद अली जिन्ना ने यहां मुस्लिम लीग की रैली को संबोधित किया था।


देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी 1954 में यहां एक सार्वजनिक सभा की थी। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने फरवरी, 1977 में यहां एक रैली को संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed