{"_id":"627bf2da66e6462c2a7a7e90","slug":"full-faith-on-nitish-kumar-on-caste-census-tejashwi-after-meeting-bihar-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति आधारित जनगणना: तेजस्वी ने की सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात, कहा- हमें उन पर पूरा भरोसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति आधारित जनगणना: तेजस्वी ने की सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात, कहा- हमें उन पर पूरा भरोसा
Wed, 11 May 2022 11:09 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 11 May 2022 11:09 PM IST
सार
राजद नेता ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर जाति आधारित जनगणना कराने के वादे पर देरी करने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव (file photo)
- फोटो : twitter.com/RJDforIndia
विस्तार
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि उन्हें जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जल्द ही इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। मुख्यमंत्री ने मुझे आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही राज्य में संचालन के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। मुझे सीएम नीतीश कुमार की बातों पर पूरा भरोसा है। चूंकि उन्होंने हमें आश्वासन दिया है, हमें कुछ समय इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा कि वह भी राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने के पक्ष में हैं। राजद नेता ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर जाति आधारित जनगणना कराने के वादे पर देरी करने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया था और उन्हें 48 से 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। नीतीश ने पिछले साल एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था, जिसका तेजस्वी यादव भी हिस्सा थे। इसने जाति आधारित जनगणना की मांग पर जोर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। केंद्र के इनकार पर उन्होंने संकेत दिया था कि वह सर्वदलीय बैठक बुलाने के बाद राज्य-में ऐसा सर्वेक्षण कराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
पिछली बार 1921 में सभी जातियों की जनगणना की गई थी। बिहार के नेताओं का मानना है कि सामाजिक समूहों की जरूरतों को पूरी तरह से सुलझाने वाली नीतियों को तैयार करने के लिए जनसंख्या का एक नया अनुमान आवश्यक है।
विज्ञापन