{"_id":"652253a9d2788b73c8033e74","slug":"four-people-hit-by-kolkata-darbhanga-express-mother-in-law-and-daughter-in-law-killed-two-innocent-critical-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Accident : कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आए चार लोग, सासू-बहू की माैत, दो मासूम की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Accident : कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आए चार लोग, सासू-बहू की माैत, दो मासूम की हालत गंभीर
Sun, 08 Oct 2023 12:30 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:30 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शी शरफराज आलम ने बताया कि कोलकाता एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। मृतका के दोनों घायल बच्चे को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा दोनार गुमटी संख्या 25 पर रेलवे गुमटी के पास भीषण हादसा हो गया। इसमें रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे चार लोग ट्रेन की चपेट आ गए। दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। दोनो बच्चों को स्थानीय लोगो के सहयोग से डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां दोनो बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दोनार चौक स्थित गुमटी संख्या 25 पर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय कोलकाता दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से ये घटना हुई। मरने वाले सभी एक ही परिवार से है। मृतका आपस दोनों सास और पुतोहू थी। जबकि मृतका के दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतकों की पहचान दरभंगा जिला के सकतपुर थाना क्षेत्र के कवाही गांव निवासी शहजादी खातून (55) और रौशन खातून (45) है। शहजादी खातून रौशन खातून की सास थी। दोनों जख्मी बच्चे रौशन खातून के हैं। इनमें उनका एक पुत्र है जबकि एक पुत्री है। एक बच्चे का दोनों हाथ कट कर अलग हो गया है जबकि दूसरे बच्चे को चोट लगी है।
विज्ञापन
लहेरियासराय की तरफ कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी
प्रत्यक्षदर्शी शरफराज आलम ने बताया कि कोलकाता एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। मृतका के दोनों घायल बच्चे को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। उसने बताया कि लहेरियासराय की तरफ कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन काफी तेजी से आ रही थी। लेकिन, लोगों ने ट्रेन की आवाज को नही सुनी और रेलवे लाइन पार करने के दौरान टक्कर हो गई।
विज्ञापन