फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Five year old innocent died in a road accident at Denga Chowk

Araria: डेंगा चौक पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पांच वर्षीय मासूम की मौत, पति-पत्नी घायल

Sun, 26 Feb 2023 03:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 26 Feb 2023 03:45 PM IST
सार

अररिया जिले के पलासी थाना अंतर्गत डेंगा चौक पर सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
Five year old innocent died in a road accident at Denga Chowk
घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अररिया जिले के पलासी थाना अंतर्गत डेंगा चौक पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिकटी के खोराहगाछ निवासी मास्टर महबूब आलम अपनी पत्नी संजीदा खातून के साथ अपने पांच वर्षीय पुत्र फ़हद आलम को डॉक्टर दिखाने बाइक से जोकीहाट आ रहे थे। इसी दौरान पलासी थाना अंतर्गत डेंगा चौक के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में पांच वर्षीय फ़हद आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी संजीदा खातून एवं मास्टर महबूब आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जोकीहाट अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को अररिया रेफर कर दिया। अररिया में संजीदा खातून और महबूब आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायल मास्टर महबूब आलम अररिया जिले के सिकटी प्रखंड के खोराहगाछ वार्ड नंबर 6 के निवासी हैं। घटना की जानकारी देते हुए भाई मुजम्मिल हक ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ जोकीहाट डॉक्टर को दिखाने आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed