{"_id":"75d37fc2-855b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"family-commit-suicide-due-to-family-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : कलह से तंग आकर परिवार ने खाया जहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : कलह से तंग आकर परिवार ने खाया जहर
छपरा/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
बिहार के सारण जिले के नगर थाना अन्तर्गत कारिचक इमली मुहल्ला में आज देर शाम पारिवारिक कलह से तंग आकर एक ही परिवार के छह सदस्यों ने जहर खा लिया जिसमें से एक महिला की मौत हो गयी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुजित कुमार ने बताया कि मृत महिला का नाम अनिता कुमारी उम्र 36 है। जहर सेवन करने वाले परिवार के अन्य पांच सदस्य जिन्हें इलाज के लिये जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है अब खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कराये गये परिवार के अन्य सदस्यों में मृतक महिला के पति सतिश कुमार (45) पुत्र विकास (22) किशन (10) एवं दो पुत्री प्रिया कुमारी (20) और अमली (12) शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन लोगों ने जहर का सेवन भोजन में मिलाकर या सीधे तौर पर किया था इस बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।