{"_id":"10713f1c7b9fa64e21af966bc7130f79","slug":"ex-bjp-ministers-served-notice-to-vacate-ministerial-bungalows","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के अलावा सभी पूर्व भाजपा मंत्रियों को खाली करने होंगे बंगले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के अलावा सभी पूर्व भाजपा मंत्रियों को खाली करने होंगे बंगले
पटना/एजेंसी
Updated Thu, 22 Aug 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की नीतीश सरकार ने आठ पूर्व भाजपा मंत्रियों को बंगले खाली करने का नोटिस थमा दिया है। जब यह मंत्री नीतीश सरकार में शामिल थे तो उन्हें सरकारी आवास आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन
राज्य बिल्डिंग निर्माण विभाग के एस्टेट अधिकारी विनोद चौधरी ने कहा है कि पूर्व भाजपा मंत्री अब सरकार में शामिल नहीं हैं, इस लिए उन्हें मंत्री आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, ‘यह पूर्व मंत्री अगर अगले सात दिनों के भीतर बंगले खाली नहीं करने हैं तो दो और नोटिस दी जाएंगी, इनमें एक नोटिस आवास से बेदखली का होगा। इसके बाद इन पूर्व मंत्रियों के कब्जे वाले बंगलों को बलपूर्वक खाली कराया जाएगा। अगर इसमें पटना प्रशासन की मदद की जरूरत होगी तो ली जाएगी।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पूर्व मंत्री सरकार से हटने के बाद पहले ही निर्धारित से ज्यादा समय तक मंत्रियों के आवास में रह चुके हैं। मंत्री पद छोड़ने के बाद वह सिर्फ एक महीने तक ही मंत्री आवास में रह सकते हैं।
जिन पूर्व भाजपा मंत्रियों को बंगले खाली करने का नोटिस दिया गया है उनमें अश्वनी चौबे, चंद्रमोहन राय, गिरिराज सिंह, प्रेम कुमार, सत्य नारायण आर्य, सुखदा पंडे, रामाधार सिंह और जनार्दन सिंह सिगरीवाल के नाम हैं।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और नंद किशोर यादव को नोटिस नहीं दिया गया है। अधिकारी का कहना है कि विपक्ष का नेता होने के नाते ये दोनों पूर्व मंत्री आवास के हकदार हैं।