फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Despite FIR, Giriraj Singh says won't apologise for Pakistan remark

'पार्टी जो भी कहे, मैं माफी नहीं मांगूगा'

Tue, 22 Apr 2014 01:29 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
Despite FIR, Giriraj Singh says won't apologise for Pakistan remark

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि वो अपने विवादास्पद बयान पर माफ़ी नहीं मांगेंगे क्योंकि उन्होंने कुछ ग़लत नहीं कहा है।

विज्ञापन


उनके इस बयान को लेकर ख़ासा विवाद हो रहा है कि जो लोग मोदी के विरोधी हैं उन्हें पाकिस्तान चला जाना चाहिए।

न सिर्फ़ कांग्रेस बल्कि एनडीए के कुछ दलों ने भी गिरिराज सिंह के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। उनकी अपनी पार्टी के कुछ नेताओं को भी ये बयान हज़म नहीं हो रहा है। लेकिन गिरिराज सिंह का कहना है कि उन्होंने कुछ ग़लत नहीं कहा है।

विज्ञापन

सवाल के बदले सवाल

Despite FIR, Giriraj Singh says won't apologise for Pakistan remark

बीबीसी संवाददाता रूपा झा से बातचीत में उन्होंने कहा, “दुनिया के कई देश नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहते है, उसमें भारत का एक नंबर दुश्मन देश पाकिस्तान भी एक है। पाकिस्तान ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देने के लिए पूरी ताक़त लगा दी है।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या सारे मोदी विरोधी देश विरोधी है। इस पर उनका कहना था, “लोकतंत्र की ख़ूबसूरती है विरोध करना लेकिन क्या इसका मतलब पाकिस्तान परस्त लोगों को खुली छूट दे दी जाए।”

बयान की हो रही है आलोचना

Despite FIR, Giriraj Singh says won't apologise for Pakistan remark

गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एक रैली में कहा था, “जो लोग नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं, वे पाकिस्तान की ओर देख रहे हैं। आने वाले दिनों में उनके लिए भारत में कोई जगह नहीं होगी। उनके लिए बस पाकिस्तान में जगह बचेगी।”

इस रैली में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी भी मौजूद थे। राजनीतिक हलकों में गिरिराज सिंह के बयान की कड़ी आलोचना हो रही है।

बिहार बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी ने इस पर रविवार को ट्वीट कर कहा, "गिरिराज का बयान ग़ैर ज़िम्मेदाराना है, बीजेपी इससे सहमत नहीं है।"

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "जो लोग वोट नहीं डालेंगे, क्या उन सबको मोदीजी पाकिस्तान भेजेंगे? अगर ऐसा हुआ तो 90 प्रतिशत लोगों को पाकिस्तान भेजना पड़ेगा।"

विज्ञापन

माफी मांगने से किया इंकार

Despite FIR, Giriraj Singh says won't apologise for Pakistan remark

जब गिरिराज सिंह से पूछा गया कि उनकी अपनी पार्टी ही उनके बयान से दूरी बना रही है तो उन्होंने कहा, "मैंने पार्टी से ना समर्थन के लिए कहा है और ना ही विरोध के लिए। मैं देश का एक नागरिक हूँ और मैंने कोई ग़लत बयान नहीं दिया है इसलिए मैं माफ़ी नहीं मागूंगा।"

दूसरी तरफ एनडीए की अहम सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के नेता नरेश गुजराल ने कहा है, “मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करेगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed