फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   samastipur social media video youth abuses yadav and muslim community police investigation

Bihar News: समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर विवाद, युवक ने दी यादव-मुस्लिम समाज को गालियां, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 16 Nov 2025 09:41 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 09:41 AM IST
सार

समस्तीपुर साइबर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक को यादव और मुस्लिम समाज के लोगों को गालियां देते हुए देखा गया। यादव समाज के लोगों ने देर शाम साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
samastipur social media video youth abuses yadav and muslim community police investigation
लोगों ने दर्ज कराई शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर साइबर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में एक युवक को यादव समाज और मुस्लिम समाज के लोगों को गालियां देते हुए देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर यादव समाज के लोगों ने देर शाम साइबर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए ताकि सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जा सके।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता शिवम यादव ने कहा कि युवक द्वारा सोशल मीडिया पर सरेआम यादव समाज को दी गई गालियां पूरी तरह अनुचित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी किसी समाज को गाली देना बिल्कुल भी उचित नहीं है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


पढे़ं:  किस विधान पार्षद और एक मेयर को पार्टी से निष्कासित किया गया? आरके सिंह ने भाजपा को दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक वीडियो में गालियां देने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहां का है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed