Crime: महिला के अंतर्वस्त्र से पूसा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा; प्यार, तनाव और डर से हुई थी युवक की मौत!
Samastipur News: समस्तीपुर के पूसा में युवक की संदिग्ध हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता महिला के अंतर्वस्त्र से मिली है। पढ़ें पूरी खबर...।
विस्तार
समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के पचरूखी गाछी में शुक्रवार को हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस को इस मामले में सफलता घटनास्थल से मिले एक महिला के अंतर्वस्त्र के जरिए मिली। पहचान के बाद पुलिस ने उसी क्षेत्र की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में पूरी घटना का सच उजागर कर दिया।
गाछी में युवक का शव मिलने से मचा था हड़कंप
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि शुक्रवार को कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी महेश राम के पुत्र गौतम कुमार का शव आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसी दौरान पुलिस को शव के पास एक महिला का अंतर्वस्त्र मिला, जिस पर पुरुष के सीमेन के निशान मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- Bihar: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर
परिजनों से मिली अहम जानकारी, खुला बड़ा राज
पुलिस ने जब गौतम के परिजनों से पूछताछ की तो एक महिला का नाम सामने आया। उसी आधार पर पुलिस ने संबंधित महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महिला अधिक देर तक अपने बयान पर टिक नहीं सकी और अंततः उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
प्यार में उलझा रिश्ता बना मौत की वजह
महिला ने बताया कि वह और गौतम एक-दूसरे से प्रेम करते थे। गौतम अपने परिजनों को दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन असल में वह महिला से मिलने पचरूखी गाछी पहुंचा। दोनों रात भर वहीं रहे। इसी दौरान गौतम ने महिला पर दिल्ली साथ चलने का दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर गौतम ने धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं जाएगी तो वह आत्महत्या कर लेगा। महिला को लगा युवक मजाक कर रहा है, लेकिन गौतम ने महिला की साड़ी लेकर आम के पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश की और झूल गया।
डर और घबराहट में महिला ने उठाया गलत कदम
गौतम को फांसी पर झूलता देख महिला घबरा गई। उसे डर सताने लगा कि वह इस घटना में फंस सकती है। इसलिए वह भागकर अपने घर गई और वहां से एक हंसुआ लेकर वापस लौटी। हंसुआ से उसने गौतम के गले में बंधी साड़ी को काट दिया, जिससे उसका शव नीचे गिर गया। इसके बाद महिला अपनी साड़ी लेकर वहां से भाग गई। लेकिन घबराहट में उसका अंतर्वस्त्र घटनास्थल पर ही छूट गया, जो बाद में पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बना।
यह भी पढ़ें- Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
महिला की गिरफ्तारी के बाद सबूत बरामद
एएसपी संजय पांडे ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल से उसकी साड़ी और हत्या में प्रयुक्त हंसुआ भी बरामद कर लिया है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की तत्परता और सटीक जांच के चलते पूसा थाना क्षेत्र के इस सनसनीखेज हत्याकांड का महज 24 घंटे में पर्दाफाश हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.