फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather News: Alert of storm, rain and lightning in many districts including Patna: heat, heat wave,

Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Sun, 27 Apr 2025 04:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 27 Apr 2025 04:06 PM IST
सार

Patna Weather Alert: पटना मौसम केंद्र ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।

विज्ञापन
Bihar Weather News: Alert of storm, rain and lightning in many districts including Patna: heat, heat wave,
पटना में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग ने पटना, सारण, वैशाली, भोजपुर, अरवल और जहानाबाद जिले में तीव्र दर्जे की मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी रहने के आसार हैं। वहीं गया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, समस्तीपुर, सीवान अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में अगले तीन घंटे तक मेघ गर्जन, वज्रपात और हवा के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दरभंगा, मधुबनी जिले कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात के आसार हैं। इन दो जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


पटना, वैशाली समेत कई जिलों में रविवार सुबह से ही दोपहर से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर में तेज हवा और बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 30 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग रुक-रुककर बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में 30 अप्रैल तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 30 अप्रैल तक पटना, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, के एक दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में 27 और 28 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। 

भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed