फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Three people died in a road accident in Kaimur, one in critical condition; Scorpio hit the bike

Bihar: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर

Sun, 27 Apr 2025 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 27 Apr 2025 11:37 AM IST
सार

भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से तीन युवक की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। वहीं स्कॉर्पियो चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Three people died in a road accident in Kaimur, one in critical condition; Scorpio hit the bike
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना परसिया गांव के पास रविवार सुबह हुई। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक सवार होकर भभुआ से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहनिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


इधर, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।  पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई है। मरने वालों और घायल भभुआ थाना इलाके के बारे गांव के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


India Pakistan : जहां से पकड़ी गई थी पाकिस्तानी खादिजा नूर, बिहार में नेपाल के उस बॉर्डर पर कितना खतरा?
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और चालक की गिरफ्तारी करे। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि एक ही पल में तीन लोगों की जिंदगी छिन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed