फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Couple Returning After Ganga Bath Crushed to Death by Trolley Driver Arrested

बिहार: गंगा स्नान कर लौट रहे दंपती को ट्रॉली ने कुचला, दोनों की मौत; बेगूसराय सीमा तक हड़कंप, चालक गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 08:17 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 08:17 AM IST
सार

समस्तीपुर के रोसड़ा में एसएच-55 पर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दोनों सिमरिया धाम में गंगा स्नान के बाद दरभंगा स्थित अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद फरार ट्रॉली चालक को बेगूसराय के खोदावंदपुर में पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि खलासी फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar Couple Returning After Ganga Bath Crushed to Death by Trolley Driver Arrested
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपती को ट्रॉली ने कुचला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सिमरिया धाम में गंगा स्नान कर बाइक से अपने घर लौट रहे पति-पत्नी की रोसड़ा थाना क्षेत्र में ट्रॉली वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रॉली लेकर बेगूसराय की ओर भाग निकला, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया। घटना एसएच-55 पर रोसड़ा के पंचवटी चौक के समीप हुई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन


सिमरिया धाम में गंगा स्नान के बाद लौट रहे थे घर
मृतकों की पहचान दरभंगा जिले के बहेड़ा निवासी करीब 40 वर्षीय राधेश्याम मंडल और उनकी पत्नी माला देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी बाइक से बेगूसराय के सिमरिया धाम में गंगा स्नान करने आए थे। स्नान के बाद दोनों बाइक से अपने घर बहेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान रोसड़ा के पंचवटी चौक के पास ट्रॉली वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद बेगूसराय की ओर भागा चालक
दुर्घटना के बाद ट्रॉली चालक वाहन लेकर बेगूसराय की दिशा में फरार हो गया। रोसड़ा पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के थाना क्षेत्रों को दी। सूचना मिलते ही खोदावंदपुर पुलिस सक्रिय हो गई और क्षेत्र में वाहन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाड़ा पेठिया के समीप दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉली को चालक सहित पकड़ लिया। हालांकि, वाहन का खलासी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बाद में यातायात पुलिस समस्तीपुर के पुअनि प्रदीप कुमार हिरासत में लिए गए चालक और दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉली को अपने साथ समस्तीपुर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर उतरे लोग, मुआवजे की मांग
दंपती की मौत से आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर कुछ समय के लिए एसएच-55 पर यातायात बाधित कर दिया। इससे बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया तथा यातायात सामान्य हुआ।

ये भी पढ़ें-  पास्को केस पर सियासी संग्राम: बीजेपी नेता पर आरोपी के बचाव का आरोप, पीड़ित परिवार ने हाईकमान से मांगी कार्रवाई


पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
सूचना मिलने पर रोसड़ा थानाध्यक्ष लाल बाबू कुमार और पुअनि सुभाष चंद्र मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों की जांच-पड़ताल कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतकों के पास मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान की गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

बेगूसराय से जुड़ा हादसे का बड़ा कनेक्शन
इस हादसे में सिमरिया धाम से शुरू हुआ दंपती का आखिरी सफर रोसड़ा में हादसे में खत्म हुआ, जबकि फरार ट्रॉली चालक को बेगूसराय के खोदावंदपुर में पुलिस ने पकड़ लिया। घटना ने एक बार फिर एसएच-55 पर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed