फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   know the facts about nitish mishra bihar cabinet minister in samrat choudhary bihar government bihar news

Bihar Cabinet: बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा की फिर बढ़ी सियासी ताकत, सम्राट चौधरी सरकार में बने मंत्री

Thu, 07 May 2026 06:50 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 06:50 PM IST
सार

झंझारपुर से बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा बिहार सरकार में मंत्री बन गए हैं। पूर्व उद्योग और पर्यटन मंत्री रह चुके मिश्रा ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। मंत्री बनने की खबर से क्षेत्र में खुशी और जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
know the facts about  nitish mishra bihar cabinet minister in  samrat choudhary bihar government bihar news
नीतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा एक बार फिर बिहार सरकार में मंत्री बन गए हैं। विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले नीतीश मिश्रा को सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उनके मंत्री बनने की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

नीतीश मिश्रा बिहार की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। इससे पहले वे बिहार सरकार में उद्योग मंत्री तथा पर्यटन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जदयू के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद वे ग्रामीण विकास विभाग और गन्ना उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि वर्ष 2020 में मंत्री पद नहीं मिलने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था।

विज्ञापन


पढ़ें:  न विधायक और न ही विधान परिषद, फिर भी वैशाली के लाल ने ली मंत्री पद की शपथ; मंच पर चर्चा में आए

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी ने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में उन पर भरोसा जताया था, जहां उन्होंने राजद प्रत्याशी गुलाब यादव को हराया था। इससे पहले वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें गुलाब यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत साबित की।

नीतीश मिश्रा को पार्टी का मजबूत और विश्वसनीय नेता माना जाता है। वर्ष 2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 5.98 करोड़ रुपये से अधिक है। मंत्री बनाए जाने की सूचना मिलते ही झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed