फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   know the facts about bihar Deepak Prakash minister in samrat choudhary bihar government bihar news

Bihar Cabinet: न विधायक और न ही विधान परिषद, फिर भी वैशाली के लाल ने ली मंत्री पद की शपथ; मंच पर चर्चा में आए

Thu, 07 May 2026 03:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 03:29 PM IST
सार

Vaishali News: बिहार में मंगलवार को सबकी नजरें उस वक्त ठहर गईं, जब उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली। बाकी नेता जहां पारंपरिक पोशाक में दिखे, वहीं दीपक जींस और शर्ट पहनकर मंच पर पहुंचे।

विज्ञापन
know the facts about  bihar Deepak Prakash minister in  samrat choudhary bihar government bihar news
दीपक प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपक प्रकाश एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बिहार की राजनीति में यह पहला मौका नहीं है जब उनके पहनावे को लेकर बहस छिड़ी हो। पिछली बार मंत्री पद की शपथ के दौरान उन्होंने जींस, शर्ट और क्रॉक्स पहनकर सबको चौंका दिया था। उस समय भी उनके इस अंदाज़ को लेकर खूब चर्चा हुई थी। कुछ लोगों ने इसे युवाओं की सोच और राजनीति में नएपन का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसे गंभीर अवसर की गरिमा के खिलाफ माना।

विज्ञापन

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 31 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। दीपक प्रकाश न तो विधायक हैं और न ही बिहार विधान परिषद के सदस्य, फिर भी उन्हें राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के एकमात्र मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। हालांकि, पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि सासाराम से विधायक बनीं स्नेहलता को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

विज्ञापन


पढ़ें: राजनीति में आने से पहले क्या करते थे मंत्री संतोष सुमन? नीतीश का साथ छोड़कर चर्चा में आए थे

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए की सहयोगी पार्टी आरएलएम ने बिहार विधानसभा चुनाव में छह सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से चार सीटों बजपट्टी, मधुबनी, सासाराम और दिनारा पर जीत दर्ज की थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दीपक प्रकाश बिहार की राजनीति में अपेक्षाकृत नया चेहरा हैं। वह हाल ही में विदेश से पढ़ाई पूरी कर लौटे हैं। आरएलएम के अनुसार, वैशाली जिले के महनार प्रखंड में 1989 में जन्मे दीपक प्रकाश ने 2011 में सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दो वर्षों तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया और फिर स्वयं का व्यवसाय शुरू किया। पार्टी का दावा है कि वह 2019-20 से सक्रिय राजनीति में हैं। पिछली बिहार सरकार में उन्हें पंचायती राज मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed