{"_id":"6a96ea059c8d9781fb03646c","slug":"boat-capsizes-in-tilabe-river-woman-dies-12-year-old-girl-missing-at-saharsa-kosi-news-c-1-1-noi1476-4675800-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बड़ा हादसा: तेज हवा के झोंके से पलटी नाव, मां की मौत के बाद सात साल की मासूम का छलका दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बड़ा हादसा: तेज हवा के झोंके से पलटी नाव, मां की मौत के बाद सात साल की मासूम का छलका दर्द
Tue, 01 Sep 2026 09:02 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:02 PM IST
सार
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में तिलावे नदी में मंगलवार शाम तेज हवा के कारण नाव पलट गई। नाव पर सवार करीब 12 से 15 लोगों में से 35 वर्षीय रूपम कुमारी की डूबने से मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय नेहा कुमारी लापता है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में तिलावे नदी में मंगलवार की शाम करीब छह बजे एक नाव पलट गई। नाव पर करीब 12 से 15 लोग सवार थे। हादसे में एक 35 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय किशोरी नदी में डूबने के बाद लापता है। वहीं, नाव पर सवार अन्य लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। मृतका की पहचान कुंदन यादव की 35 वर्षीय पत्नी रूपम कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, लापता किशोरी की पहचान विष्णुदेव यादव की 12 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है।
तेज हवा के झोंके से डगमगाई नाव
नाव पर सवार मिथिलेश यादव ने बताया कि तिलावे नदी के किनारे तरियामा पंचायत के कई महिला-पुरुष और नाबालिग किशोरी मवेशियों के चारे के लिए तुर्की के नढेया घाट को पार कर अंदर घास लेने गए थे। शाम करीब 6 बजे सभी लोग नाव पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान घाट के समीप तेज हवा के झोंके उठे और नाव डगमगाने लगी। जब तक नाव को संभाला जाता, वह पलट गई। देखते ही देखते सभी लोग तिलावे नदी में डूबने लगे। हादसे में 12 वर्षीय नेहा कुमारी लापता हो गई, जबकि 35 वर्षीय रूपम देवी की डूबने से मौत हो गई। नाव पर सवार अन्य लोग तैरकर बाहर निकल आए।
आंखों के सामने पलटी नाव, मां को नहीं बचा सकी बेटी
मृतका रूपम देवी की सात वर्षीय बेटी सरिता कुमारी ने बताया कि नाव उसकी आंखों के सामने पलट गई। उसने कहा कि यह घटना वह कभी नहीं भुला सकती। उसके सामने ही नाव पलटी। नाव में घास से बंधी रस्सी को जिसने भी पकड़ लिया, वह बचकर बाहर निकल आया। उसकी मां तिलावे नदी में डूब गई। बाद में जब उनका शरीर बाहर आया तो उन्हें नदी से निकाल लिया गया, लेकिन पानी पी लेने के कारण उनकी मौत हो गई। रूपम देवी तीन बच्चों की मां थीं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती परीक्षा: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है TRE के लिए ऑनलाइन आवेदन, बीपीएससी ने पत्र जारी कर क्या कहा?
मौके पर पहुंची पुलिस, किशोरी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लापता किशोरी की तलाश में जुटी है। बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।