{"_id":"68022ec3af294c75a600f028","slug":"bihar-news-two-school-going-children-were-bitten-by-dog-in-samastipur-one-died-other-is-undergoing-treatment-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: स्कूल जा रहे दो बच्चों को कुत्ते ने काटा, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: स्कूल जा रहे दो बच्चों को कुत्ते ने काटा, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी
Fri, 18 Apr 2025 04:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 18 Apr 2025 04:21 PM IST
सार
स्कूल जा रहे दो बच्चों को कुत्ते ने काट लिया। इलाज के दौरान एक की मौत, जबकि दूसरे बच्चे का उपचार जारी है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
बच्चों को कुत्ते ने काटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी टाड़ा गांव में शुक्रवार को स्कूल जा रहे दो सहोदर भाइयों को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। बाद में उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बतलाया गया है कि गांव के विजय शाह के पुत्र अभिषेक कुमार और विवेक कुमार शुक्रवार को स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान गाछी के पास कुत्तों ने उन पर हमला बोल दिया। इस घटना में दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने तत्काल विभूतिपुर के पीएचसी में दोनों को भर्ती कराया। जहां से दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मजार से लौट रहे चार लोगों से लदी बाइक नदी में गिरी, मां सहित दो बच्चों की डूबने से मौत
विज्ञापन
परिजन दोनों बच्चों को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां अभिषेक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग बच्चे को लेकर पीएमसीएच जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अभिषेक की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: आशिक और प्रेमिका मिलकर चला रहे थे अश्लील वीडियो का कारोबार, बिहार की कई लड़कियों के वीडियो वायरल
उधर, इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। यहां बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों द्वारा कई लोगों को काटकर जख्मी किया गया है। कुछ दिन पूर्व ही विभूतिपुर में ही एक बच्चे की मौत हुई थी।