फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News bike loaded with four people returning from shrine in Sitamarhi fell into river Three died drowning

Bihar News: मजार से लौट रहे चार लोगों से लदी बाइक नदी में गिरी, मां सहित दो बच्चों की डूबने से मौत

Fri, 18 Apr 2025 04:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 04:03 PM IST
सार

Bike Fell in River: मजार से लौट रहे चार लोगों से लदी बाइक नदी में गिर गई। इस दौरान मां सहित दो बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News bike loaded with four people returning from shrine in Sitamarhi fell into river Three died drowning
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें एक मां और दो बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मजार से लौट रहे एक परिवार का बाइक नदी में गिर गया, जिसमें मां और दो बच्ची डूब गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। सूचना पर ग्रामीण और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और नाजमीन खातून और उनके एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है। जबकि एक बच्चे की तलाश जारी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, बैरगनिया अख्ता पूर्वी घाट पर यह हादसा हुआ है। यह सभी परिवार वाले सुबह चार बजे मजार से लौट रहे थे। इसी दौरान लालबाबू दर्जी की बाइक अनियंत्रित हो गई और बागमती नदी में गिर गई। लालबाबू दर्जी ने तैरकर अपनी जान बचा ली। लेकिन उनकी पत्नी नजमीन खातून और उनके दो बच्चे जिनकी उम्र क्रमशः दो और चार साल बताई जा रही है, वो बागमती नदी में ही डूब गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आशिक और प्रेमिका मिलकर चला रहे थे अश्लील वीडियो का कारोबार, बिहार की कई लड़कियों के वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू चला रही है। एक साथ तीन लोगों की हुई मौत से गम का माहौल कायम है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: शिक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, वजह ये बताई जा रही, यहां मिला शव

वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पुल की सख्त आवश्यकता है। सरकार द्वारा पुल नहीं बनाया गया, जिसकी वजह से आए दिन हादसा होता है और लोगों की जान चली जाती है। कल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों तथा कई समाजसेवियों ने आंदोलन भी चलाया। लेकिन सरकार ने अब तक यहां कोई पुल का निर्माण नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed