फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Love Affair : boyfriend girlfriend business obscene video sold video viral vaishali Bihar police love jihad

Bihar News : आशिक और प्रेमिका मिलकर चला रहे थे अश्लील वीडियो का कारोबार, बिहार की कई लड़कियों के वीडियो वायरल

Fri, 18 Apr 2025 03:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 18 Apr 2025 03:58 PM IST
सार

Bihar : निश्चित तौर पर यह प्यार नहीं था, क्यों कि प्यार में लोग ऐसा घिनौना काम नहीं करते। एक नाबालिग की शिकायत पर जब आरोपी गिरफ्तार हुआ और उसने जो कहानी बयां की, उसे सुनकर हर किसी का दिमाग हिल गया। अब सौदा करने वाली प्रेमिका की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Love Affair : boyfriend girlfriend business obscene video sold video viral vaishali Bihar police love jihad
आरोपी मोहम्मद साहिल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के वैशाली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर कई लड़कियों को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर उनका  अश्लील वीडियो बनाकर दूसरे देश में बेचता था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद साहिल और प्रेमिका गुलशन खातून के रूप में की गई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: पटना समेत 25 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट, वैशाली में पेड़ गिरने से एक की मौत
विज्ञापन


प्रेमिका के सहयोग से प्रेम जाल में फंसाकर बनाता अश्लील वीडियो 
इस मामले में पुलिस का कहना है कि गुलशन खातून स्कूल- कोचिंग में पढ़ने वाली लड़कियों को मीठी-मीठी बात कर लड़कियों को बहलाफुसला कर साहिल के पास लेकर आई थी। साहिल उन लड़कियों से प्रेम करने का नाटक करता और फिर उसके साथ संबंध स्थापित करता था। इतना ही नहीं वह फिर उन लड़कियों का अश्लील फोटो वीडियो बनाता। फिर अश्लील फोटो वीडियो को दिखाकर लड़कियों को ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण कर रुपया ऐंठता था। पुलिस का कहना है कि साहिल लड़कियों के साथ जितनी बार संबंध बनाता था, उतनी बार उसका वीडियो और फोटो भी रिकॉर्ड करता था। अपने धर्म के साथ दूसरे धर्म की भी लड़कियों को उसने अपना शिकार बनाया और फिर फोटो और वीडियो को दूसरी जगह बेचता था। जिस लड़की ने उसका विरोध किया उसका अश्लील वीडियो गंदे साईटों पर पोस्ट करने के साथ-साथ फोटो वीडियो वायरल बी ही कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही जंदाहा थाने में 2 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर ली।उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला सबके सामने आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका खुद थी नशा की आदी
पुलिस का कहना है कि गुलशन खातून खुद नशा की आदी है और जिन लड़कियों को वह अपने जाल में फंसाती थी, उसे भी नशा की दवा खिलाती थी। आरोपी ने सोशल मीडिया पर कई लड़कियों का वीडियो फोटो वायरल भी किया है। वहीं कई लड़कियों के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया गया लेकिन किसी के परिवार वाले सामने नहीं आए। एक नाबालिग लड़की ने उसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की, इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने अपने बेटी के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: सड़क हादसे में बच्चे की मौत, भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, बाइक ने दोनों को मारी टक्कर

अश्लील वीडियो को बेचकर कमाता था रुपया 
इस मामले में जब हेडक्वार्टर डीएसपी अबू जफर इमाम ने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। वीडियो दूसरे जगह बेचने की भी बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed