फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News Seven accused arrested in theft case of 50 lakhs from businessman house in Samastipur

Bihar News: व्यवसायी के घर 50 लाख की चोरी मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, नकद समेत लाखों का गहना बरामद

Sat, 10 May 2025 04:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 May 2025 04:08 PM IST
सार

50 Lakh Theft Case: एक व्यवसायी के घर 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पांच लाख रुपये नकद समेत 20 लाख रुपये से अधिक का गहना बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News Seven accused arrested in theft case of 50 lakhs from businessman house in Samastipur
पुलिस और गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना अंतर्गत माड़वारी बाजार के व्यवसायी के घर में हुए चोरी के मामले में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पांच लाख नकद समेत 20 लाख का गहना भी बरामद किया है।

विज्ञापन




एएसपी संजय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 26 अप्रैल को नगर थानान्तर्गत खान मार्केट के रवि कुमार गुप्ता के मकान में लाखों की चोरी हुई थी। चोरी की इस घटना के बाद संदिग्ध मजहर ईमाम उर्फ तौशीफ को नीम गली से गिरफ्तार किया गया। संजय पांडे ने बतलाया कि पूछताछ करने पर खान मार्केट स्थित रवि कुमार गुप्ता के मकान में अपने सहयोगी अपराधकर्मियों के साथ मिलकर लॉकर से आभूषण एवं नकद रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। मजहर ईमाम उर्फ तौशीफ के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर चोरी किए गए विभिन्न प्रकार के आभूषणों और नकद पांच लाख रुपये बरामद किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बार एसोसिएशन का मतगणना शुरू, देर रात तक आएंगे परिणाम
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष टीम द्वारा चोरी किए गए शेष सामानों की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों का अपराधिक पृष्ठभूमि रहा है, जिस संबंध में पता किया जा रहा है। घटना के उद्भेदन के लिए गठित विशेष टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: ईंट भरे ट्रॉली-ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed