फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news bar association counting starts in cctv and heavy security arrangements

Bihar News: बार एसोसिएशन का मतगणना शुरू, देर रात तक आएंगे परिणाम, 27 पद के लिए हो रही काउंटिंग

Sat, 10 May 2025 03:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 May 2025 03:47 PM IST
सार

Bar Association Counting: मुजफ्फरपुर जिला बार एसोसिएशन की मतगणना शुरू हो चुकी है। देर रात तक इसके परिणाम जारी हो जाएंगे। 27 पदों के लिए मतगणना हो रही है। कुल 50 राउंड में मतगणना होनी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news bar association counting starts in cctv and heavy security arrangements
जिला बार एसोसिएशन मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिला बार एसोसिएशन की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से कराई जा रही है। जिला बार एसोसिएशन के कुल 27 पदों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था। आज यानी शनिवार रात इसके परिणाम आ जाएंगे। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतगणना में कर्मी लगे हुए हैं। इस दौरान बैलेट मत पत्रों की काउंटिंग की गई।

विज्ञापन


आपको बता दें कि कुल 13 बूथ के लिए 50-50 राउंड काउंटिंग होना है और यह कार्य शांति व्यवस्था के बीच में अब तक कराया जा रहा है। इस बार भी मैदान में कई अहम दावेदार हैं और सब अपनी-अपनी जीत की दावेदारी कर रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और सचिव सहित कई पदों के लिए उम्मीदवार आमने-सामने हैं और अपनी- अपनी जीत को लेकर के आश्वस्त हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईंट भरे ट्रॉली-ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि कल हुए मतदान में 2800 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और निगरानी समिति, पुस्तकालय समिति व कार्यकारिणी समिति शामिल है। इस चुनाव में जहां अध्यक्ष पद के लिए में यहां पर पांच उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें कांटे की लड़ाई अध्यक्ष पद के निवर्तमान अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर और एडहॉक निवर्तमान अध्यक्ष अजय नारायण के बीच में सीधा मुकाबला है। वहीं, उपाध्यक्ष के कई उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि महासचिव पद के मैदान में, जिसमें नौ उम्मीदवार हैं, जिसमें सच्चिदानंद सिंह और प्रवीण कुमार सिंह के बीच में सीधा मुकाबला है। वहीं, कोषाध्यक पद में सुनील कुमार श्रीवास्तव और सुधीर कुमार ओझा के बीच में भी कड़ा मुकाबला है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीएम नीतीश कुमार पहुंचे सीमांचल; बैठक में सेना के भी अधिकारी

बिहार बार काउंसिल के सदस्य और पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार ने बताया, मतदान का कार्य पूरी निष्पक्षता के साथ किया गया था। आज मतगणना का काम कराया जा रहा है, अब तक किसी भी तरह की कोई परेशानी की खबर नहीं है। देर रात तक परिणाम भी आएंगे और इसके लिए हम लोगों ने मतगणना कर्मियों को पूर्व में भी काउंटिंग के लिए प्रशिक्षण देने के साथ इस कार्य में लगाया है। इसके लिए सीसीटीवी से पूरे कार्य की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed