फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Road Accident Two bike riders died after being hit by trolley-tractor loaded with bricks in Gopalganj

Bihar Road Accident: ईंट भरे ट्रॉली-ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 10 May 2025 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 May 2025 03:34 PM IST
सार

Road Accident: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ईंट भरे ट्रॉली-ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। वहीं, हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Two bike riders died after being hit by trolley-tractor loaded with bricks in Gopalganj
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के कटेया बाजार से रेफरल हॉस्पिटल की तरफ जाने वाली सड़क पर ईंट ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवकों की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के दिउलियां राजापुर निवासी चंद्रमा पड़ित के 18 वर्षीय पुत्र निगम कुमार पंडित और भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव निवासी हरि चौहान के 19 वर्षीय पुत्र मन्नु चौहान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। दोनों मृत युवक डीजे ऑपरेटर का काम करते थे और काम खत्म होने के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कटेया बाजार से अपने घर जा रहे थे, जिस दौरान दोनों सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीएम नीतीश कुमार पहुंचे सीमांचल; बैठक में सेना के भी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेफरल हॉस्पिटल रोड पर नीलम श्रीवास्तव के निर्माणाधीन मकान के पास भवन निर्माण सामग्री रखी हुई थी, जिससे सड़क का कुछ हिस्सा भी बाधित था। युवकों की मोटर साइकिल, ईंट ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के क्रम में सड़क पर गिराए गए ईंटों पर जा चढ़ी, जिसके बाद अनियंत्रित होकर बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों के ठीक सामने जा गिरी और दोनों ही युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों युवकों को कटेया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक सड़क पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: महिला दरोगा का गाल छूकर एएसआई करने लगा छेड़खानी, विरोध करने पर कहा- कर देंगे गोलियों से छलनी

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ईंट से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इधर, घटना की सूचना के बाद अस्पताल में पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed