Bihar Election: 'सरकार बनी तो मंत्री जीवेश मिश्रा को जेल भेजेंगे', VIP सुप्रीमो सहनी ने इस बात पर बोला हमला
Bihar Politics: मुकेश सहनी ने कहा कि मंत्री जीवेश मिश्रा सत्ता के नशे में चूर हैं। जब पत्रकार उनसे सवाल करते हैं तो गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। सवाल पूछना अपराध नहीं है, लेकिन मंत्री जनता का अपमान कर रहे हैं।
विस्तार
विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आज दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित रामपट्टी गांव पहुंचकर यूट्यूबर दिलीप सहनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और भाजपा नेता सह मंत्री जीवेश मिश्रा पर बड़ा हमला बोला।
मुकेश सहनी ने कहा कि मंत्री जीवेश मिश्रा सत्ता के नशे में चूर हैं। जब पत्रकार उनसे सवाल करते हैं तो गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। सवाल पूछना अपराध नहीं है, लेकिन मंत्री जनता का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि मंत्री गुंडा की तरह बर्ताव कर रहे हैं और इसका जवाब जनता चुनाव में देगी।
पढ़ें: शिवहर में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात, ठेकेदार गुड्डू ठाकुर की गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी
उन्होंने शहीद जुब्बा सहनी और वीरांगना फूलन देवी का हवाला देते हुए कहा कि अन्याय और अत्याचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीआईपी सुप्रीमो ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मंत्री जीवेश मिश्रा पर कार्रवाई नहीं की तो 2025 के विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनने जा रही है और हमारी सरकार बनने के बाद कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
मुकेश सहनी ने प्रशासन पर भी उदासीन रवैये का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस अब तक संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है और राजनीतिक व सामाजिक दबाव से ही न्याय मिलेगा। अभी तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।