फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Body of a 12-year-old boy who had gone out to play was found in the bushes

Bihar: खेलने निकले 12 वर्षीय किशोर का शव झाड़ियों में मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Mon, 21 Jul 2025 12:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Jul 2025 12:51 PM IST
सार

Bihar: मृतक के पिता मोहम्मद मुस्तकीम ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई है। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से 12 कट्ठा जमीन को लेकर पिछले आठ वर्षों से विवाद चला आ रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Body of a 12-year-old boy who had gone out to play was found in the bushes
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों से एक 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड संख्या 31 निवासी मोहम्मद मुस्तकीम के पुत्र मोहम्मद सैफ के रूप में की गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद सैफ सोमवार शाम घर से खेलने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि गंगापुर गांव में एक गड्ढे के पास झाड़ियों में एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मोहम्मद सैफ के रूप में की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जमीनी विवाद में हत्या की आशंका
मृतक के पिता मोहम्मद मुस्तकीम ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई है। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से 12 कट्ठा जमीन को लेकर पिछले आठ वर्षों से विवाद चला आ रहा है। उनका कहना है कि हत्या इसी रंजिश के तहत की गई है। मोहम्मद सैफ गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धुरलख में सातवीं कक्षा का छात्र था। उसके असमय निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।

क्या कहती है पुलिस
मुसरीघरारी थाना के एसआई रंगीला शाह ने बताया कि सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव एक गड्ढे के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ था। एसआई शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि किशोर की हत्या कर शव को गड्ढे में डुबो दिया गया है। हालांकि, सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed