फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :sawan second monday three lakh shiv pilgrims comes to jalabhishek

Bihar: बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Mon, 21 Jul 2025 12:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 12:45 PM IST
सार

Bihar: बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक और महंत पंडित अभिषेक पाठक ने बताया कि बाबा की विशेष कृपा से यहां हर वर्ष भक्तों की संख्या बढ़ रही है। इस बार उमड़ी भीड़ हमारे अनुमान से कहीं अधिक रही। यह बाबा पर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :sawan second monday three lakh shiv pilgrims comes to jalabhishek
आस्था का जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सावन माह की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। रात 12 बजे से ही बाबा के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो सोमवार सुबह तक जारी रहीं। अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया है। ‘हर हर महादेव’ के नारों से पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा।

रविवार देर रात से ही जलाभिषेक का क्रम प्रारंभ हो गया था। भक्त कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे और श्रद्धा भाव से जल चढ़ाया। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस बार दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन

बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक और महंत पंडित अभिषेक पाठक ने बताया कि बाबा की विशेष कृपा से यहां हर वर्ष भक्तों की संख्या बढ़ रही है। इस बार उमड़ी भीड़ हमारे अनुमान से कहीं अधिक रही। यह बाबा पर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  उमगा पहाड़ की सुरम्य वादियों में बसा सहस्त्र लिंगेश्वर महादेव मंदिर, सावन में भक्त करते हैं दर्शन

व्यवस्था में लगे हजारों स्वयंसेवक


श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। कतारबद्ध दर्शन से लेकर श्रद्धालुओं के सुगम निकास तक की व्यवस्था में ढाई हजार से अधिक स्वयंसेवक, स्काउट-गाइड के सदस्य, नगर निगम कर्मचारी और अन्य सामाजिक संगठनों के लोग तैनात हैं।

प्रशासन मुस्तैद, कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर
रविवार रात से ही जिलाधिकारी सुब्रत सेन, एसएसपी सुशील कुमार, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एसडीएम पूर्वी अमित कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी स्थल पर मौजूद रहे और लगातार स्थिति की निगरानी करते रहे। सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही डीएसपी टाउन-1, डीएसपी टाउन-2 और सिटी एसपी भी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र की निगरानी कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही है।

श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर
श्रावण के इस पावन अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़े हैं। मंदिर में भक्ति और आस्था का माहौल देखते ही बनता है। हर ओर "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारे गूंज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed