Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ASI Chandramohan Singh's brother said, "My brother murdered Not possible man escape 12-inch window."

बिहार: एएसआई चंद्रमोहन सिंह की हत्या का भाई ने जताया शक, बोला- 12 इंच की खिड़की से भागना संभव नहीं

Sun, 15 Nov 2026 02:46 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 02:46 PM IST
सार

मधुबनी के बलिराजगढ़ किले के पास मिले बिहार पुलिस के एएसआई चंद्रमोहन सिंह के शव की पहचान उनके भाइयों ने हाथ पर बने टैटू और 'क्रांति' शब्द से की। डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
ASI Chandramohan Singh's brother said, "My brother  murdered Not possible man escape 12-inch window."
डीएमसीच से शव लेते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ से बरामद बिहार पुलिस के एएसआई चंद्रमोहन सिंह के शव को लेकर उनके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उनके बड़े भाइयों पप्पू राय और बलबीर राय ने हाथ पर बने टैटू और 'क्रांति' शब्द लिखे होने के आधार पर शव की पहचान की। शव लेने पहुंचे भाइयों ने आरोप लगाया कि चंद्रमोहन सिंह की साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और संबंधित थानाध्यक्ष व एसएसपी की भूमिका की भी जांच करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

विज्ञापन

12 इंच की खिड़की से भागने की पुलिस की थ्योरी पर उठाए सवाल

मृतक एएसआई के बड़े भाई ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके भाई की हत्या की गई है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि घटना के बाद चंद्रमोहन सिंह 12 इंच की खिड़की तोड़कर वहां से भाग गए थे। हालांकि, परिजनों का कहना है कि इतनी छोटी खिड़की से किसी व्यक्ति का बाहर निकलना संभव नहीं लगता। भाई ने इसे साजिश बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में थानाध्यक्ष और एसएसपी की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

टैटू और 'क्रांति' शब्द से हुई शव की पहचान

मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ किले के पास झाड़ियों में 12 नवंबर की रात एएसआई चंद्रमोहन सिंह का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला था। शव की हालत खराब होने के कारण शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। शव के पास से पुलिस की सरकारी पिस्टल, लैपटॉप, पैन कार्ड और आधार कार्ड भी बरामद हुए थे। बाद में परिजनों के पहुंचने पर हाथ पर बने टैटू और 'क्रांति' शब्द लिखे होने के आधार पर उनके भाइयों ने शव की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके बड़े भाई और बरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने मधुबनी के मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डीएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पोस्टमार्टम में सिर चपटा और शरीर पर मिले चोट के निशान

पोस्टमार्टम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मृतक एएसआई का सिर चपटा पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से सिर को कुचला गया था। शरीर के अन्य कई हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले हैं। वहीं, उनकी आंख और कान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट करीब पांच से छह दिनों में पुलिस को सौंप दी जाएगी। इसके बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

चार भाइयों में सबसे छोटे थे चंद्रमोहन सिंह

एएसआई चंद्रमोहन सिंह मूल रूप से बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव के रहने वाले थे। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता सेना में नौकरी करते थे, जिनका करीब दो साल पहले निधन हो गया था। उनकी मां भी बीमार रहती हैं। चंद्रमोहन सिंह की पत्नी नीलू सिंह और तीन बच्चे हैं। इनमें 13 साल की एक बेटी और 11 व आठ साल के दो बेटे हैं। परिवार पटना में किराये के मकान में रहता है, जहां बच्चे पढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed