फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   A gold trader was shot dead by criminals in Darbhanga late in the evening.

Bihar News : सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस; दुकान बंद कर लौट रहा था व्यापारी

Wed, 24 Sep 2025 09:49 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Sep 2025 09:49 PM IST
सार

Darbhanga News : दरभंगा जिले में स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार (25) की बुधवार देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना एपीएम थाना क्षेत्र के हाजीपुर गाँव के पास हुई, जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
A gold trader was shot dead by criminals in Darbhanga late in the evening.
स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी, घटना स्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारुभट्ठी चौक निवासी राहुल कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह एपीएम थाना क्षेत्र के ब्राह्मत्रा चौक स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही एपीएम थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँचकर जाँच में जुट गई है। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम राहुल अपनी सोने-चाँदी की दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान थलवारा–लहेरियासराय मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे और घायल व्यवसायी को इलाज के लिए डीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Election : सीमांचल में सबसे ज्यादा सीटें लेगी कांग्रेस; आखिर कांग्रेस कार्यसमिति से कैसे मिल रहा संकेत?

विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन डीएमसीएच पहुँच गए और रो-रोकर विलाप करने लगे। इस संबंध में एपीएम थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुँचा और जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है और शीघ्र ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed