{"_id":"60134ee0280b7235f5719fe2","slug":"criminals-commit-robbery-of-47-lakh-rupees-in-daylight-from-axis-bank-in-vaishali-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: वैशाली में अपराधियों ने एक्सिस बैंक से दिनदहाड़े 47 लाख रुपये की लूट को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: वैशाली में अपराधियों ने एक्सिस बैंक से दिनदहाड़े 47 लाख रुपये की लूट को दिया अंजाम
Fri, 29 Jan 2021 05:25 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 05:25 AM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के वैशाली जिला में अपराधियों ने एक्सिस बैंक की शाखा से 47 लाख रुपये दिनदहाड़े लूट लिए। बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। लूट की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष, एसडीपीओ और डीआईयू की टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिन के लगभग 12.15 बजे हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर के समीप बैंक से बाइक पर सवार आठ अपराधियों ने करीब 47 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में प्रवेश करते ही सभी बैंककर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया, फिर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वे हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। वारदात के बाद वैशाली एसपी मनीष कुमार ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन