फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minor girl sexually harassed in Bihar

बिहार में निर्भया जैसा कांड, नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद हैवानियत

Sun, 11 Aug 2019 11:32 AM IST
शिल्पा ठाकुर क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2019 11:32 AM IST
सार

  • बिहार के छपरा जिले से निर्भया जैसा मामला सामने आया है।
  • नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बालात्कार करने के बाद उसके साथ हैवानियत की गई।
  • पीड़ित लड़की को बेहोशी की हालत में उसका परिवार इलाज के लिए छपरा के सदर अस्पताल लेकर गया।
  • प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत को गंभीर बताया है।

विज्ञापन
Minor girl sexually harassed in Bihar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के छपरा जिले से निर्भया जैसा मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बालात्कार करने के बाद उसके साथ हैवानियत की गई। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़िता के परिवार का बयान दर्ज नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की को बेहोशी की हालत में उसका परिवार इलाज के लिए छपरा के सदर अस्पताल लेकर गया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत को गंभीर बताया और बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के कारण मामले की अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बयान दर्ज करवाने के लिए नगर थाने की पुलिस और महिला थानाध्यक्ष को पटना भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जब तक बयान दर्ज नहीं हो जाता, तब तक घटना के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के पड़ोसियों का कहना है कि ये घटना दोपहर के समय की है। लड़की के साथ बालात्कार हुआ था और वह रोते हुए अपने घर पहुंची। वह खून से लथपथ थी, जिसे देखकर उसके घर वाले घबरा गए। इसके बाद वह उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए जहां उसे भर्ती कर लिया गया। फिर पीड़िता को होश आया और परिवार को घटना की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed