फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar: journalist Pankaj Mishra shot by 2 bike-borne persons in Bihar Arwal

बिहारः दो बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार को गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 07 Sep 2017 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 07 Sep 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
 bihar: journalist Pankaj Mishra shot by 2 bike-borne persons in Bihar Arwal
पत्रकार को मारी गोली - फोटो : social media
बेंगलुरू में गौरी लंकेश की हत्या के दो दिन बाद अब बिहार में एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को गोली मार दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार पंकज मिश्रा को बिहार के अरवल में दिनदहाड़े गोली मार दी।
विज्ञापन



एसपी अरवल दिलीप कुमार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आपसी दुश्मनी के चलते पंकज मिश्रा को गोली मारी गई है। 
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि पंकज मिश्रा को उन्हीं के गांव के दो लोगों ने गोली मारी जब वह बैंक से 1 लाख रुपये कैश लेकर लौट रहे थे। बदमाशों ने उनसे पैसे भी लूट लिए। 

हमलावरों ने उनकी पीठ पर गोली मारी है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed