{"_id":"5bb50beb867a554f1545c003","slug":"bihar-gangrape-with-women-while-bathing-in-ganga-river-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: गंगा में नहाते समय महिला के साथ गैंगरेप, सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार: गंगा में नहाते समय महिला के साथ गैंगरेप, सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना में गंगा नदी में नहाते समय कथित तौर पर एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार के दिन महिला गंगा में नहा रही थी तो दो लोगों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। दोनों आरोपियों में से एक ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
जिस वक्त महिला गंगा में नहा रही थी तो दो लोग उसे खींचते हुए बाहर ले आए और दोंनो ने मिलकर महिला का रेप किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शिवपूजन महतो ड्राइवर और विशाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में महिला गंगा की पवित्रता की दुहाई देकर आरोपियों से गुहार लगा रही है पर आरोपी उसे धमकाते हुए दिख रहे हैं। महिला ने अभी तक कोई एफआईआर नहीं कराई है, पुलिस ने आरोपियों को वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन