फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Complaint lodged in Bihar court against Punjab CM

बिहार: पंजाब के सीएम चन्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज, यूपी-बिहार के भैया बयान का मामला  

Thu, 17 Feb 2022 05:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: Amit Mandal Updated Thu, 17 Feb 2022 05:49 PM IST
सार

सीएम चन्नी ने हाल ही में पंजाब में एक जनसभा में कहा था कि यूपी और बिहार के भैया (प्रवासियों) को उनके राज्य में शासन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Complaint lodged in Bihar court against Punjab CM
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और बिहार के "भैया" के बारे में उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए गुरुवार को मुजफ्फरपुर की एक अदालत में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरपुर की अदालत में याचिका दायर की गई है, जिन्होंने दावा किया है कि इस टिप्पणी ने पंजाब में रहने वाले बिहारियों के जीवन को खतरे में डाल दिया है।

विज्ञापन


सीएम चन्नी ने दिया था यह बयान 
सीएम चन्नी ने हाल ही में पंजाब में एक जनसभा में कहा था कि यूपी और बिहार के भैया (प्रवासियों) को उनके राज्य में शासन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बयान पर राजनीतिक गलियारों में कड़ी प्रतिक्रिया हुई है। हाई-प्रोफाइल लोगों के खिलाफ मुकदमेबाजी के लिए चर्चा में रहने वाली हाशमी ने चन्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 294ए, 504 और 511 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देश देने की मांग की है, जो जानबूझकर भावनाओं का अपमान करने से संबंधित है। याचिका पर उचित समय पर सुनवाई किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed