{"_id":"626f4d9dc8e2d2591d7e9ebb","slug":"cm-nitish-kumar-security-breached-in-purnea-during-a-programme-youth-arrested-with-two-pistols","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम नीतीश की सुरक्षा में फिर सेंध: पूर्णिया में दो पिस्टल के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम नीतीश की सुरक्षा में फिर सेंध: पूर्णिया में दो पिस्टल के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस पर उठ रहे सवाल
Mon, 02 May 2022 08:48 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 02 May 2022 08:48 AM IST
सार
पूर्णिया में शनिवार को सीएम नीतीश के सभास्थल से कुछ ही दूरी पर दो हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध का मामला एक बार फिर से सामने आया है। इसे लेकर बिहार की कानून व्यवस्था पर कई सवाल उठने लगे हैं। ताजा मामला है पूर्णिया का जहां सीएम नीतीश के सभास्थल से कुछ ही दूरी पर दो हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मधेपुरा के उदाकिशुनगंज का रहने वाला है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पूर्णिया के कृत्यानंद नगर के परोरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करने पूर्णिया पंहुचे थे। कार्यक्रम स्थल से महज कुछ ही दूरी से एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने दो पिस्टल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस पर उठ रहे सवाल
पिछली बार बख्तियारपुर में सुरक्षा में सेंध लगने के बाद से प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे लेकिन फिर भी इस से संदिग्ध व्यक्ति का पकड़ा जाना कहीं न कहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। बताया जा रहा है कि संदेह होने पर तैनात पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास दो पिस्टल बरामद किया गया। उस व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले बख्तियारपुर में हमले की कोशिश की गई थी
इससे पहले 27 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बख्तियारपुर में हमले की कोशिश की गई थी। नीतीश का काफिला जब बख्तियारपुर बाजार से होकर गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े लोगों की भीड़ को देखकर सीएम ने अपनी गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद वे नीचे उतर कर उन लोगों से मिलने लगे। इस दौरान एक शख्स ने उन्हें मुक्का मारने की कोशिश की थी। हालांकि, नीतीश इससे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन