{"_id":"8d9cb094-edd3-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"center-should-provide-urea-to-bihar-as-per-requirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार को आवश्यकतानुसार केंद्र यूरिया उपलब्ध कराए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार को आवश्यकतानुसार केंद्र यूरिया उपलब्ध कराए
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 27 Aug 2012 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीकांत जेना से राज्य की आवश्यकता के अनुरूप यूरिया की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जेना से दूरभाष पर बात की। उन्होंने जेना से आग्रह किया कि प्रदेश की आवश्यकता को देखते हुए यूरिया की आपूर्ति के लिए अपने स्तर से तत्काल हस्तक्षेप करके पर्याप्त मात्रा में यूरिया की आपूर्ति करायी जाए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया की आपूर्ति होने से सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराई जा सकेगी।
सूत्रों ने बताया कि जेना ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वह अपने स्तर से पहल कर आवश्यकतानुसार बिहार को यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। बाद में कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि फिलहाल जो यूरिया उपलब्ध है उसे सभी क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार सुचारू रूप से वितरण कराया जाए।