फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Censured Patna High Court judge reassigned judicial work after meeting with CJI

सीजेआई गोगोई की दखल से सुलझा विवाद, जस्टिस राकेश को फिर से मिला न्यायिक काम

Tue, 03 Sep 2019 05:42 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 03 Sep 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Censured Patna High Court judge reassigned judicial work after meeting with CJI

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के दखल के बाद पटना हाईकोर्ट का विवाद सुलझ गया है। न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर न्यायिक काम से हटाए गए वरिष्ठ जस्टिस राकेश कुमार ने सोमवार को फिर से मामलों की सुनवाई शुरू की। यह जानकारी कोर्ट सूत्रों ने दी।  

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जस्टिस कुमार और पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एपी शाही ने नई दिल्ली में सीजेआई गोगोई से मुलाकात की थी। इसी बैठक में विवाद का समाधान निकाला गया। दोनों के वहां से आने के बाद रविवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने जस्टिस राकेश कुमार की बेंच के गठन की सूचना जारी की। उन्हें सोमवार को पहली पाली में एकल पीठ और दूसरी पाली में डिवीजन बेंच का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन


जस्टिस राकेश ने 28 अगस्त को अपने एक फैसले के दौरान कहा था कि कोर्ट प्रशासन भ्रष्टाचार का संरक्षक है। उन्होंने यह सख्त टिप्पणी पूर्व आईएएस अधिकारी रमैया के मामले की सुनवाई के दौरान की थी। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद भी निचली अदालत ने उन्हें कैसे जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि जिस न्यायिक अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित हो चुका है, उसे बर्खास्त करने की जगह मामूली सजा देकर छोड़ दिया जाता है। इसके अगले ही दिन मुख्य न्यायाधीश शाही की अध्यक्षता में 11 जजों की एक पीठ ने जस्टिस राकेश कुमार के फैसले को निलंबित कर दिया था और उन्हें न्यायिक कार्यों से भी विरत कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed