{"_id":"645275153fca743be50d1ddb","slug":"bus-crushed-two-youths-riding-bike-in-nalanda-one-died-and-another-injured-vehicle-seized-driver-in-custody-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में बाइक सवार दो युवकों को बस ने रौंदा, एक की मौत एक अन्य जख्मी, वाहन जब्त, चालक भी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में बाइक सवार दो युवकों को बस ने रौंदा, एक की मौत एक अन्य जख्मी, वाहन जब्त, चालक भी हिरासत में
Wed, 03 May 2023 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 03 May 2023 08:22 PM IST
सार
हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बस को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में लहरा डाक के पास बुधवार को एक बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक इलाजरत है। मृतक की पहचान हिलसा बाजार निवासी जवाहर प्रसाद के विवेक कुमार (25) उर्फ मोना के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक उसका दोस्त हिलसा बाजार के काजी मोहल्ला निवासी पंकज कुमार है।
विज्ञापन
मृतक विवेक कुमार की फाइल फोटो
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए कल्याण बीघा जा रहे थे। इसी बीच हिलसा-थरथरी मुख्य मार्ग के लहरा डाक के पास सामने से आ रही बस ने रौंद दिया। इस घटना में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पंकज की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौत की सूचना जैसे ही विवेक कुमार के घर वालों को मिली, परिजनों की चीत्कार गांव में गूंजने लगी।
विज्ञापन
हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बस को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है। गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन