{"_id":"644fa06bce34bbb357073563","slug":"bullets-fired-in-motihari-due-to-mutual-enmity-one-killed-four-injured-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में आपसी रंजिश में चलीं गोलियां, एक की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में आपसी रंजिश में चलीं गोलियां, एक की मौत, चार लोग घायल
Mon, 01 May 2023 04:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 01 May 2023 04:50 PM IST
सार
मोतिहारी जिले में सोमवार को आपसी रंजिश में गोलियां चलीं हैं। इस घटना में पांच लोगों को गोली लगी है। उनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाकी चारों घायलों को भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मोतिहारी जिले में सोमवार को आपसी रंजिश में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी की घटना में पांच लोगों को गोली लगी है। उनमें से एक की व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार का रहमानिया मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है। घटना छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया हनुमान मंदिर के पास की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
क्या है मामला
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि छतौनी थाना क्षेत्र के मढिया निवासी देवा साह अपने अन्य साथियों के साथ घर के पास ही पान दुकान पर कोल्डड्रिंक पी रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो की संख्या में आए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में देवा के साथ वहां मौजूद सिकारगंज थाना के चमही का 19 वर्षीय राजा कुमार उर्फ विराट पटेल, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरकुरवा निवासी मेराज और यश प्रकाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा निवासी 22 वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रिंस रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने आया था
मठिया निवासी जितेंद्र पासवान के बेटी की आज शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए प्रिंस मुजफ्फरपुर से आया था। प्रिंस घर में यह कह कर निकला था कि ठंडा पी कर आ रहा हूं। इसी बीच उसे पान के दुकान पर गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
एसपी पहुंचे घटना स्थल पर
गोलीबारी की सूचना मिलते ही मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पान दुकानदार समेत स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने घटनास्थल से 9 खोखा बरामद किये हैं। साथ ही पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है जिससे अपराधियों की पहचान जा सके।
देवा भी था अपराधी
एसपी ने बताया की देवा का अपराधिक इतिहास रहा है। अपराधी देवा की ही हत्या करने आये थे, जिसमें गलती से मुजफ्फरपुर के युवक को गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गई।