फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bride stayed with groom for three days in Motihari, then along with her brother-in-law robbed his entire house

Bihar News: शादी के बाद तीन दिन दूल्हे के साथ रही, फिर अपने जीजा के साथ उसके पूरे घर को लूट गई दुल्हनिया

Sun, 14 May 2023 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 May 2023 04:03 PM IST
सार

दूल्हे धीरज ने थाने में दिए आवेदन में अपने साढ़ू चंदन पर आरोप लगाया है कि उसी ने उसकी पत्नी का अपहरण किया है। जब हम साढ़ू के घर गए तो उसके पिता और भाई ने मुझे मारने की धमकी दी। जहां से हम लोग घर भाग आए।

विज्ञापन
bride stayed with groom for three days in Motihari, then along with her brother-in-law robbed his entire house
दूल्हा और दुल्हन की शादी का फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार में मोतिहारी से शादी के तीन दिन बाद नई नवेली दुल्हन के अपने जीजा के साथ ससुराल से फरार होने का मामला सामने आया है। इसके बाद दुल्हा थाने पहुंच कर दुल्हन को बरामद करने की गुहार लगा रहा है। मामला फेनहारा थाना क्षेत्र के राजपूर कॉल मड़वा का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजपूर कॉल मड़वा निवासी नवल किशोर सिंह ने अपने बेटे धीरज सिंह की शादी शिवहर जिले के तरियानी थाना के छतौनी निवासी स्वर्गीय शंभू सिंह की बेटी राध्या उर्फ सरस्वती से सात मई 2023 को की थी। शादी के बाद घर आई नई दुल्हन का खूब स्वागत किया गया। दुल्हन के साथ उसका जीजा चंदन जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला है, वह भी आया था। अगले दिन वह चला गया, फिर दस मई को अपनी साली के ससुराल आया।
विज्ञापन


घर वाले नई दुल्हन के घर आने से खुशी मना रहे थे। उसी में दुल्हन का जीजा आया था तो घर में थोड़ा और बढ़िया खाना बना। शाम होने के बाद चंदन बाजार गया। वहां से ठंडा लाया और रात में सभी को ठंडा में कुछ नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। इससे सभी लोग सो गए। उसके बाद घर में रखा एक लाख 25 हजार रुपये कैश, 85 हजार रुपये अलग से कैश (भैंस बेच कर शादी में खर्च हुए पैसा देने के लिए रखा था कैश), जेवर बर्तन और महंगे कपड़े ले कर नई नवेली दुल्हन अपने जीजा के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी घर वालों को तब लगी जब रात को दो बजे दुल्हे को होश आया। उसने दुल्हन को नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। पहले काफी खोजबीन की, जब कहीं पता नहीं चला तब थाने पहुंचे। जहां दूल्हे ने अपनी दुल्हन का अपहरण करने का आरोप अपने साढ़ू पर लगाते हुए आवेदन दिया है।


दूल्हे धीरज ने थाने में दिए आवेदन में अपने साढ़ू चंदन पर आरोप लगाया है कि उसी ने उसकी पत्नी का अपहरण किया है। जब हम साढ़ू के घर गए तो उसके पिता और भाई ने मुझे मारने की धमकी दी। जहां से हम लोग घर भाग आए। वहीं, मेरी पत्नी और साढ़ू दोनों का मोबाइल बंद है।

फेनहारा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि एक आवेदन आया है। जांच की जा रही है कि आखिर क्या मामला है। उसके बाद आगे बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed