फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   BPSC Result: Bihar Public Service Commission released result of 68th Mains Exam, so many candidates passed.

BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया 68वीं मेंस एग्जाम का रिजल्ट, इतने अभ्यर्थी पास; देखें रिजल्ट

Mon, 04 Dec 2023 09:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 04 Dec 2023 09:11 AM IST
सार

बिहार प्रशासनिक सेवा की 68वीं मुख्य परीक्षा में 867 अभ्यर्थी शामिल हुए। बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
BPSC Result: Bihar Public Service Commission released result of 68th Mains Exam, so many candidates passed.
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया। बिहार प्रशासनिक सेवा परीक्षा में इस बार 867 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यथी इस लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रविवार देर रात आयोग ने अपने वेबसाइट पर रिजल्ट को डाउनलोड कर दिया है। इधर, बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी अच्छी तरह से करने की सलाह भी दी। 

विज्ञापन


बीपीएससी ने मई में लिखा था मेंस एग्जाम
बीपीएससी के अनुसार, 68वीं मेंस एग्जाम 12, 17 और 18 मई को पटना में लिया गया था। मुख्य परीक्षा देने के लिए 3,590 अभ्यर्थियों ने पीटी परीक्षा पास की थी। कुल 324 पदों पर एग्जाम लिए गए थे। मेंस एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों में जेनरल श्रेणी में चार सौ, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी में 78, अनुसूचित जाति 120, अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 13, अत्यंत पिछड़ा श्रेणी में 122, पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 120 एवं पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में 16 शामिल हैं। इनका चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे करें डाउनलोड करनें अपना रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बीपीएससी 68वीं रिजल्ट का लिंक उपलब्ध होगा, उसपर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा। 
  • इसे डाउनलोड करें।
  • इसमें अपना रोल नंबर सर्च कर चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed