{"_id":"656d4a5112c472d21600c8e3","slug":"bpsc-result-bihar-public-service-commission-released-result-of-68th-mains-exam-so-many-candidates-passed-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया 68वीं मेंस एग्जाम का रिजल्ट, इतने अभ्यर्थी पास; देखें रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPSC Result : बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किया 68वीं मेंस एग्जाम का रिजल्ट, इतने अभ्यर्थी पास; देखें रिजल्ट
Mon, 04 Dec 2023 09:11 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:11 AM IST
सार
बिहार प्रशासनिक सेवा की 68वीं मुख्य परीक्षा में 867 अभ्यर्थी शामिल हुए। बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया। बिहार प्रशासनिक सेवा परीक्षा में इस बार 867 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यथी इस लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रविवार देर रात आयोग ने अपने वेबसाइट पर रिजल्ट को डाउनलोड कर दिया है। इधर, बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी अच्छी तरह से करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
बीपीएससी ने मई में लिखा था मेंस एग्जाम
बीपीएससी के अनुसार, 68वीं मेंस एग्जाम 12, 17 और 18 मई को पटना में लिया गया था। मुख्य परीक्षा देने के लिए 3,590 अभ्यर्थियों ने पीटी परीक्षा पास की थी। कुल 324 पदों पर एग्जाम लिए गए थे। मेंस एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों में जेनरल श्रेणी में चार सौ, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी में 78, अनुसूचित जाति 120, अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 13, अत्यंत पिछड़ा श्रेणी में 122, पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 120 एवं पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में 16 शामिल हैं। इनका चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड करनें अपना रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर बीपीएससी 68वीं रिजल्ट का लिंक उपलब्ध होगा, उसपर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें।
- इसमें अपना रोल नंबर सर्च कर चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।