फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   boy shoots teen

प्रपोज ठुकराया तो सिरफिरे ने कर दी हत्या

Sun, 16 Feb 2014 03:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 16 Feb 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
boy shoots teen

प्यार से इंकार करने की कीमत एक लड़की को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। लड़के ने लड़की को वैलेंटाइन डे के दिन की गोली मार दी।

विज्ञापन


मामला बिहार के भागलपुर का है जहां एक लड़के ने जबरदस्ती प्यार को हासिल करना चाहा और लड़की के इंकार पर उसकी हत्या कर दी।

लड़की अपनी बहन के घर रहने आई हुई थी क्योंकि उसकी बहन को कुछ ही वक्त पहले बच्चा हुआ था। पड़ोस में रहने वाले एक लड़के कन्हैया की नज़र लड़की पर पड़ी और वो उसका दीवाना हो गया।

उसने कई बार लड़की का दिल जीतने की कोशिश की लेकिन उसके हाथ आई सिर्फ नाकामी। खबर के मुताबिक कन्हैया ने कई बार लड़की के साथ छेड़छाड़ की, लड़की ने परिजनों को बताया तो परिजनों ने उसे धमका दिया।
विज्ञापन


हालांकि परिजनों ने पुलिस में कंप्लेन नहीं की क्यों उनको डर था कि इससे परिवार का नाम खराब होगा।

शुक्रवार की दोपहर लड़की कन्हैया की आंटी से मिलने उनके घर गई जहां लड़के ने प्यार का इजहार किया। लड़की ने उसका विरोध किया तो गुस्से में आकर कन्हैया ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

डीएसपी सिटी वीना कुमारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed