फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bomb in Gwalior Express: Bomb Disposal Squad found 20 KG gunpowder and steel plates from 4 bags

Bomb in Gwalior Express : बम निरोधक दस्ता को मिले 4 झोले से 20 KG बारूद और स्टील के प्लेट्स, बिहार पुलिस अलर्ट

Thu, 23 Mar 2023 06:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 Mar 2023 06:06 PM IST
सार

Explosive in Train : सीवान रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर से बिहार आई ट्रेन की एक बोगी से बरामद विस्फोटक की जांच की गई। इसमें 20 KG बारूद और मितियां और स्टील के छोटे-छोटे प्लेट भी बरामद हुए।

विज्ञापन
Bomb in Gwalior Express: Bomb Disposal Squad found 20 KG gunpowder and steel plates from 4 bags
ट्रेन से मिला विस्फोटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर से बिहार आई ट्रेन की एक बोगी से बरामद विस्फोटक की जांच की गई। इसमें 20 KG बारूद और मितियां और स्टील के छोटे-छोटे प्लेट भी बरामद हुए। बम निरोधक दस्ता के स्पेशल टीम में सब इंस्पेक्टर प्रसनजीत भावमिक ने इसकी पुष्टि की। एक्सपर्ट की मानें तो इतने मात्रा में कई विस्फोटक बनाए जा सकते हैं। यह सामग्री काफी घातक हैं। इनमें घर्षण से भी विस्फोट हो सकता है। हालांकि, कोई अप्रिय घटना नहीं होने से राहत है।

विज्ञापन



क्या बिहार को दहलाने की साजिश रची जा रही है
इधर, 20 KG बारूद की सुरक्षा के बाद अलर्ट जारी कर दी गई। रेलवे, बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूरे बिहार में लगातार सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। यह विस्फोटक कहां और किसने रखा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। गृह मंत्रालय भी इस मामले को मॉनिटर कर रही है। सूत्रों की मानें तो स्पेशल टीम इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है। टीम यह पता लगा रही है कि विस्फोटक किसने और क्यों रखे। क्या बिहार को दहलाने की साजिश रची जा रही है? क्या बिहार में ही किसी 20 KG बारूद की डिलवरी मांगी थी? इन सवाल पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन

Bomb in Gwalior Express: Bomb Disposal Squad found 20 KG gunpowder and steel plates from 4 bags
GRP थाने में बम निरोधक दस्ता। - फोटो : अमर उजाला

ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से बरामद 
दरअसल, सीवान रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में बुधवार शाम GRP शराब की जांच कर रही थी। इसी दौरान सिपाही को चार लावारिस झोले मिले। चारों झोले के अंदर खोजबीन नहीं करते हुए सिपाही ने उन्हें जीआरपी थाने के अंदर खूंटी पर टांग दिया। इसके बाद सभी अपने अपने काम में लग गए। करीब तीन घंटे बाद शाम सात बजे जीआरपी थानाध्यक्ष की नजर झोले पर गई। इसमें विस्फोटक देख थानाध्यक्ष दंग रह गए। कुछ ही मिनटों में जीआरपी थाना को खाली कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। थानाध्यक्ष ने रेलवे एडीजी को सूचना दी तो करीब 10 बजे बम निरोधक दस्ता सीवान स्टेशन पहुंचा और निष्क्रिय करने के बाद थैले को लेकर 2 पानी भरे बाल्टी में रख दिया। अब मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed