फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Body of Former JDU leader son found in Siwan after he was abducted

बिहार के पूर्व जदयू नेता के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, चार गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2019 11:10 AM IST
साहिल धुलिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: साहिल धुलिया Updated Thu, 04 Apr 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Body of Former JDU leader son found in Siwan after he was abducted
सांकेतिक तस्वीर

बिहार के सीवान में पूर्व जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता के बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। जदयू के स्थानीय नेता रहे स्वर्गीय सुरेंद्र पटेल के 13 साल के बेटे का बुधवार शाम कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। रकम न मिलने पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी। रात को करीब दो बजे खेत से बच्चे का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन


घटना के बारे में सीवान के एएसपी केके मिश्रा का कहना है कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है। इस घटना से कुछ महीने पहले ही सीवान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन




युसूफ को काफी करीब से गोली मारी गई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के दावे करते रहते हैं मगर हालातों में कोई बदलाव होता हुआ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में राजद नेता इंदल पासवान की भी हत्या कर दी गई थी। पासवान बाइक पर सवार होकर अपने घर से देवीसराय जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से इंदल की मौके पर ही मौत हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने घटना के आरोपी दो युवकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी साथ ही कई घरों में भी तोड़फोड़ की थी और वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed