{"_id":"56e579614f1c1b76348b456d","slug":"boat-capsizes-in-bihar-five-children-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः बेगूसराय में नाव पलटने से आठ बच्चे डूबे, पांच शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः बेगूसराय में नाव पलटने से आठ बच्चे डूबे, पांच शव बरामद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तेज हवा के चलते एक नाव तालाब में डूब गई। नाव में आठ बच्चे सवार थे। इनमें से तीन बच्चे तैरकर पानी से बाहर निकल गए बाकी गहरे पानी में डूब गए। पांचों बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे के बाद डूबने वाले बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया। लोग रोते पीटते मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार बेगूसराय के गढ़पुरा में कुछ बच्चे कपड़े धोने के लिए नाव में सवार होकर तालाब के बीचोबीच पहुंचे थे। नाव भी बच्चे खुद ही चला रहे थे अचानक तेज हवा के कारण नाव हिचकोले खाकर बीच तालाब में ही पलट गई। इसके साथ ही सभी बच्चे भी पानी में समा गए, इनमें से तीन बच्चे तो तैरकर बाहर निकल गए। जबकि बाकी के पांच बच्चे तालाब में ही डूब गए।
बाहर निकले तीनों बच्चों ने दौड़कर इसकी सूचना गांव में दी। जहां से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ही डूबने वाले पांचों बच्चों के शव बरामद हो गए। मरने वाले तीन बच्चे तो एक ही परिवार के थे।